---Advertisement---

Daily Current Affairs 2025 | हिंदी करंट अफेयर्स

Published On: October 1, 2025
Daily Current Affairs 2025 | हिंदी करंट अफेयर्स
---Advertisement---

Today’s Current Affairs in Question Answer Hindi 2025 | (हिंदी करंट अफेयर्स), Current affairs Today In Hindi.

Daily Current Affairs 2025 | हिंदी करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs 2025 | हिंदी करंट अफेयर्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Current Affairs 2025 | हिंदी करंट अफेयर्स

राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान

प्रश्न: राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर: प्रोफेसर श्याम सुंदर राय को उनके ठोस पृथ्वी और अन्वेषण भूभौतिकी में अग्रणी कार्यों के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

प्रश्न: ‘राष्ट्रीय युवा भूविज्ञानी पुरस्कार’ 2024 किसे प्रदान किया गया?

उत्तर: श्री सुसोभन नेओगी को मेघालय, झारखंड और बुंदेलखंड क्रेटन पर उनके शोध के लिए ‘राष्ट्रीय युवा भूविज्ञानी पुरस्कार’ मिला।

प्रश्न: ‘BusinessLine Changemaker of the Year’ पुरस्कार किन दो संस्थानों को दिया गया?

उत्तर: यह पुरस्कार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता के लिए और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन को शिक्षा व सामाजिक उत्थान में योगदान के लिए दिया गया।

प्रश्न: DRDO को ‘BusinessLine Changemaker of the Year’ पुरस्कार किसलिए दिया गया?

उत्तर: DRDO को यह पुरस्कार भारत में रक्षा तकनीक के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने में योगदान के लिए दिया गया।


नियुक्तियाँ

प्रश्न: टाटा मोटर्स के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: शैलेश चंद्र को 1 अक्टूबर 2025 से टाटा मोटर्स का नया MD और CEO नियुक्त किया गया है।

प्रश्न: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 37वें अध्यक्ष के रूप में किसे निर्विरोध चुना गया है?

उत्तर: पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष चुना गया है।

प्रश्न: BCCI की सीनियर पुरुष चयन समिति में किन दो पूर्व खिलाड़ियों को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है?

उत्तर: प्रज्ञान ओझा (साउथ ज़ोन) और रुद्र प्रताप सिंह (सेंट्रल ज़ोन) को चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रश्न: भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में किसका कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ाया गया है?

उत्तर: वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणि को 1 अक्टूबर 2025 से दो साल के अतिरिक्त कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है।

प्रश्न: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नए उप-गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: शिरीष चंद्र मूर्मू को 9 अक्टूबर 2025 से तीन साल की अवधि के लिए RBI का उप-गवर्नर नियुक्त किया गया है।

प्रश्न: टाटा मोटर्स के पुनर्गठन के तहत यूके स्थित जैगुआर लैंड रोवर (JLR) का सीईओ किसे बनाया गया है?

उत्तर: टाटा समूह के ग्रुप CFO, पीबी बालाजी को 17 नवंबर 2025 से जैगुआर लैंड रोवर का सीईओ बनाया गया है।

प्रश्न: RBI के नए उप-गवर्नर शिरीष चंद्र मूर्मू ने किसका स्थान लिया है?

उत्तर: शिरीष चंद्र मूर्मू ने राजेश्वर राव का स्थान लिया है।


खेल

प्रश्न: एशिया कप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता और फाइनल में किसे हराया?

उत्तर: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता।

प्रश्न: एशिया कप 2025 में विजयी भारतीय टीम के लिए BCCI ने कितनी पुरस्कार राशि की घोषणा की?

उत्तर: BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

प्रश्न: भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने SAFF अंडर-17 चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में किस टीम को हराकर खिताब जीता?

उत्तर: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर सातवीं बार यह खिताब जीता।

प्रश्न: एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे?

उत्तर: सूर्यकुमार यादव

प्रश्न: SAFF अंडर-17 चैम्पियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला कहाँ आयोजित किया गया था?

उत्तर: यह फाइनल मुकाबला कोलंबो में आयोजित किया गया था।


पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

प्रश्न: हाल ही में यूनेस्को के विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में भारत के किस बायोस्फीयर रिज़र्व को शामिल किया गया है? उत्तर: हिमाचल प्रदेश में स्थित कोल्ड डेज़र्ट बायोस्फीयर रिज़र्व को यूनेस्को नेटवर्क में शामिल किया गया है, जो भारत का 13वां ऐसा रिज़र्व है।

प्रश्न: बिहार के किन दो आर्द्रभूमियों (Wetlands) को हाल ही में रामसर साइट का दर्जा दिया गया है?

उत्तर: बक्सर में स्थित गोकुल जलाशय और पश्चिम चंपारण में स्थित उदयपुर झील को रामसर साइट का दर्जा मिला है, जिससे भारत में कुल रामसर साइटों की संख्या 93 हो गई है।

प्रश्न: किस मंत्रालय ने भारत की पहली वन-केंद्रित पर्यावरण लेखा रिपोर्ट ‘फॉरेस्ट अकाउंट्स 2025’ जारी की है?

उत्तर: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने यह रिपोर्ट जारी की है।

प्रश्न: भारत में जन्मी पहली चीता कौन है जो वयस्क अवस्था तक पहुँची है?

उत्तर: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में जन्मी मादा चीता मुखी भारत में जन्म लेने वाली पहली चीता है जो वयस्क हुई है।

प्रश्न: ‘प्रोजेक्ट चीता’ की आधिकारिक शुरुआत कब और किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर: इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 17 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़कर की गई थी।

प्रश्न: सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी ‘फॉरेस्ट अकाउंट्स 2025’ रिपोर्ट किस अंतरराष्ट्रीय ढांचे पर आधारित है?

उत्तर: यह रिपोर्ट पर्यावरण-आर्थिक लेखांकन प्रणाली (SEEA) ढांचे पर आधारित है।


रक्षा

प्रश्न: भारतीय वायुसेना ने 62 वर्षों की सेवा के बाद किस लड़ाकू विमान को आधिकारिक तौर पर विदाई दी?

उत्तर: भारतीय वायुसेना ने मिग-21 लड़ाकू विमान को सेवानिवृत्त कर दिया है।


योजनाएं एवं पहल

प्रश्न: शहरी स्वच्छता में सुधार के लिए गृह एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पहल का क्या नाम है?

उत्तर: इस पहल का नाम स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi-SSJ) है, जिसका उद्देश्य पिछड़े शहरों को उन्नत शहरों के साथ जोड़कर सुधार करना है।

प्रश्न: भारत का पहला इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी रिसर्च एंड केयर सेंटर कहाँ खोला गया है?

उत्तर: यह केंद्र गोवा में स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) में खोला गया है, जो कैंसर रोगियों के लिए पारंपरिक और आधुनिक उपचार को एकीकृत करता है।

प्रश्न: गोवा में शुरू किया गया इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी रिसर्च एंड केयर सेंटर (IORCC) किस प्रमुख कैंसर संस्थान के सहयोग से स्थापित किया गया है?

उत्तर: यह केंद्र टाटा मेमोरियल सेंटर के ACTREC के सहयोग से स्थापित किया गया है।

प्रश्न: ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का पायलट चरण कितने दिनों का है?

उत्तर: यह पायलट चरण 100 दिनों का है।

---Advertisement---

Leave a Comment