---Advertisement---

60+ मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Human Blood Important GK Questions And Answers in Hindi

Published On: September 25, 2025
60+ मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Human Blood Important GK Questions And Answers in Hindi
---Advertisement---

मानव रक्त हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण और जटिल प्रणाली में से एक है। यह न केवल ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने का कार्य करता है, बल्कि विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान की दृष्टि से मानव रक्त से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस लेख में हमने मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों को शामिल किया है, जो आपके ज्ञान को बढ़ाने और परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने में मदद करेंगे। आप एक साइंस के स्टूडेंट हैं या किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए रक्त के बारे में जानकारी रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

60+ मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Human Blood Important GK Questions And Answers in Hindi
60+ मानव रक्त से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी | Human Blood Important GK Questions And Answers in Hindi

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रक्त में दो प्रकार के पदार्थ पाये जाते हैं- 1. प्लाज्मा (plasma) और 2. रुधिराणु (Blood corpuscles)।

* प्लाज्मा (Plasma):

 यह रक्त का अजीवित तरल भाग होता है। रक्त का लगभग 60% भाग प्लाज्मा होता है। इसका 90% भाग जल, 7% प्रोटीन, 0-9% लवण और 0.1% ग्लूकोज होता है। शेष पदार्थ बहुत कम मात्रा में होता है

*रुधिराणु (Blood corpuscles) यह रक्त का शेष 40% भाग होता है।

इसे तीन भागों में बाँटते हैं-

1. लाल रक्त कण (RBC) :- लाल रक्त कणिकाएं (Red Blood Cells या RBCs), जिन्हें इरिथ्रोसाइट्स (Erythrocytes) भी कहा जाता है, मानव रक्त का एक प्रमुख घटक हैं। ये शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जिम्मेदार होती हैं।

2. श्वेत रक्त कण (WBC) :- श्वेत रक्त कणिकाएं (White Blood Cells या WBCs), जिन्हें ल्यूकोसाइट्स (Leukocytes) भी कहा जाता है, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली (Immune System) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनका मुख्य कार्य शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाना है।

3. रक्त बिम्बाणु (Blood platelets) :-  रक्त बिम्बाणु (Platelets), जिन्हें थ्रोम्बोसाइट्स (Thrombocytes) भी कहा जाता है, रक्त का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। इनका मुख्य कार्य रक्तस्राव (Bleeding) को रोकना और रक्त के थक्के (Clotting) बनाना है।

Human Blood Important GK Questions And Answers

  1. प्रश्न: मानव रक्त का अध्ययन क्या कहलाता है?
    उत्तर: हेमेटोलॉजी  
  2. प्रश्न: मानव शरीर में रक्त किस प्रकार का ऊतक (tissue) है?
    उत्तर: तरल संयोजी ऊतक (Liquid Connective Tissue)  
  3. प्रश्न: एक वयस्क मानव के शरीर में औसतन कितनी मात्रा में रक्त होता है?
    उत्तर: 5 से 6 लीटर। महिलाओं में यह मात्रा 4 से 5 लीटर होती है ।  
  4. प्रश्न: मानव शरीर के कुल वजन का कितना प्रतिशत रक्त होता है?
    उत्तर: लगभग 7 से 8% ।  
  5. प्रश्न: मानव रक्त का सामान्य pH मान कितना होता है?
    उत्तर: 7.35 से 7.45 के बीच, जो थोड़ा क्षारीय (alkaline) होता है ।  
  6. प्रश्न: रक्त में प्लाज्मा का प्रतिशत कितना होता है?
    उत्तर: लगभग 55% ।  
  7. प्रश्न: प्लाज्मा में पानी की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
    उत्तर: लगभग 91 से 92% ।  
  8. प्रश्न: मानव रक्त में सबसे अधिक मात्रा में कौन सी कोशिका पाई जाती है?
    उत्तर: लाल रक्त कोशिकाएँ (RBCs), जो रक्त कोशिकाओं का लगभग 90% होती हैं ।  
  9. प्रश्न: मानव रक्त में सबसे कम मात्रा में कौन सी कोशिका पाई जाती है?
    उत्तर: श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBCs) ।  
  10. प्रश्न: लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का वैज्ञानिक नाम क्या है?
    उत्तर: एरिथ्रोसाइट्स (Erythrocytes) ।  
  11. प्रश्न: श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBCs) का वैज्ञानिक नाम क्या है?
    उत्तर: ल्यूकोसाइट्स (Leukocytes) ।  
  12. प्रश्न: प्लेटलेट्स का वैज्ञानिक नाम क्या है?
    उत्तर: थ्रोम्बोसाइट्स (Thrombocytes) ।  
  13. प्रश्न: लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) का जीवन काल कितने दिन का होता है?
    उत्तर: 120 दिन ।  
  14. प्रश्न: श्वेत रक्त कणिकाओं (WBCs) का जीवन काल कितने दिन का होता है?
    उत्तर: दो से चार दिन ।  
  15. प्रश्न: रक्त का लाल रंग किस प्रोटीन के कारण होता है?
    उत्तर: हीमोग्लोबिन ।  
  16. प्रश्न: हीमोग्लोबिन में पाए जाने वाला लौह यौगिक क्या है?
    उत्तर: हेमेटिन (Hematin) ।  
  17. प्रश्न: लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का मुख्य कार्य क्या है?
    उत्तर: फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुँचाना ।  
  18. प्रश्न: श्वेत रक्त कणिकाओं (WBCs) का मुख्य कार्य क्या है?
    उत्तर: शरीर को संक्रमण और रोगों से बचाना ।  
  19. प्रश्न: मानव शरीर में रुधिर का निर्माण कहाँ होता है?
    उत्तर: अस्थि मज्जा (Bone Marrow) ।  
  20. प्रश्न: RBCs का कब्रिस्तान (Graveyard of RBCs) किसे कहा जाता है?
    उत्तर: प्लीहा (Spleen) ।  
  21. प्रश्न: रक्त का थक्का बनाने में कौन सा प्रोटीन मदद करता है?
    उत्तर: फाइब्रिनोजेन ।  
  22. प्रश्न: रक्त का थक्का बनाने में कौन सा विटामिन आवश्यक है?
    उत्तर: विटामिन K ।  
  23. प्रश्न: किसकी मौजूदगी के कारण शरीर के भीतर रक्त जमता नहीं है?
    उत्तर: हेपरिन (Heparin) ।  
  24. प्रश्न: शरीर में रक्त परिभ्रमण में कितना समय लगता है?
    उत्तर: 23 सेकंड ।  
  25. प्रश्न: किस रक्त समूह को ‘सर्वदाता’ (Universal Donor) कहा जाता है?
    उत्तर: रक्त समूह ‘ओ’ (O) ।  
  26. प्रश्न: किस रक्त समूह को ‘सर्वग्राही’ (Universal Recipient) कहा जाता है?
    उत्तर: रक्त समूह ‘एबी’ (AB) ।  
  27. प्रश्न: एक स्वस्थ वयस्क का सामान्य रक्तचाप (Blood Pressure) कितना होता है?
    उत्तर: 120/80 mmHg ।  
  28. प्रश्न: सोते समय मनुष्य के रक्तचाप पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    उत्तर: यह घटता है ।  
  29. प्रश्न: एनीमिया रोग किसकी कमी के कारण होता है?
    उत्तर: हीमोग्लोबिन या आयरन की कमी के कारण ।  
  30. प्रश्न: विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 14 जून ।  
  31. प्रश्न: विश्व रक्तदाता दिवस किस वैज्ञानिक के जन्मदिन पर मनाया जाता है?
    उत्तर: कार्ल लैंडस्टीनर, जिन्होंने एबीओ ब्लड ग्रुप प्रणाली की खोज की ।  
  32. प्रश्न: एक यूनिट रक्त से कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है?
    उत्तर: तीन लोगों की ।  
  33. प्रश्न: रक्तदान के बाद शरीर को खोए हुए रक्त की भरपाई करने में कितना समय लगता है?
    उत्तर: 24 से 48 घंटे ।  
  34. प्रश्न: कौन रक्तदान कर सकता है?
    उत्तर: 18-65 वर्ष की आयु और 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाले लोग ।  
  35. प्रश्न: एक व्यक्ति कितनी बार रक्तदान कर सकता है?
    उत्तर: हर 6 महीने में ।  
  36. प्रश्न: शरीर में रक्त का मुख्य कार्य क्या है?
    उत्तर: रक्त का मुख्य कार्य परिवहन, संरक्षण और विनियमन है । यह फेफड़ों से ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों का परिवहन करता है, पाचन तंत्र से पोषक तत्वों को ले जाता है, और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है ।  
  37. प्रश्न: हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला लोह यौगिक क्या है?
    उत्तर: हेमेटिन (Hematin) ।  
  38. प्रश्न: सोते समय मनुष्य के आरबीसी की संख्या पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    उत्तर: यह लगभग 5% कम हो जाती है ।  
  39. प्रश्न: अधिक ऊँचाई पर जाने पर मनुष्य के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) की संख्या पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    उत्तर: संख्या बढ़ जाती है।
  40. प्रश्न: लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का आकार कैसा होता है?
    उत्तर: उभयोत्तल (Biconcave) ।  
  41. प्रश्न: रक्त कोशिकाओं में लाल रक्त कोशिकाओं का प्रतिशत कितना होता है?
    उत्तर: 90% से अधिक ।  
  42. प्रश्न: रक्त का थक्का बनाने के लिए कौन सा एंजाइम आवश्यक है?
    उत्तर: थ्रोम्बिन ।  
  43. प्रश्न: रक्त का थक्का बनाने में कौन सा प्रोटीन मदद करता है?
    उत्तर: फाइब्रिनोजेन ।  
  44. प्रश्न: शरीर में रक्तचाप किस ग्रंथि द्वारा नियंत्रित होता है?
    उत्तर: एड्रिनल ग्रंथि (Adrenal Gland) ।  
  45. प्रश्न: रक्तचाप मापने के यंत्र को क्या कहा जाता है?
    उत्तर: स्पिग्मोमैनोमीटर (Sphygmomanometer)।
  46. प्रश्न: एक स्वस्थ मानव हृदय एक मिनट में लगभग कितना रक्त पंप करता है?
    उत्तर: 5 लीटर ।  
  47. प्रश्न: एक धड़कन में हृदय द्वारा कितना रक्त पंप किया जाता है?
    उत्तर: 70 मिलीलीटर ।  
  48. प्रश्न: हृदय के दाहिने भाग में किस प्रकार का रक्त प्राप्त होता है?
    उत्तर: अशुद्ध रक्त (कार्बन डाइऑक्साइड युक्त) ।  
  49. प्रश्न: शरीर के भीतर रक्त को जमने से रोकने वाला प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है?
    उत्तर: हेपरिन (Heparin) ।  
  50. प्रश्न: किस रोग में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBCs) का असामान्य उत्पादन होता है?
    उत्तर: ब्लड कैंसर या ल्यूकेमिया ।  
  51. प्रश्न: रक्त समूह ‘ओ’ (O) वाला व्यक्ति किस-किस से रक्त ले सकता है?
    उत्तर: केवल ‘ओ’ (O) समूह के व्यक्तियों से ।  
  52. प्रश्न: रक्त समूह और आरएच फैक्टर (Rh Factor) की खोज किसने की थी?
    उत्तर: कार्ल लैंडस्टीनर और विनर ने ।  
  53. प्रश्न: रक्त समूह का जनक (Father of Blood Group) किसे कहा जाता है?
    उत्तर: कार्ल लैंडस्टीनर ।  
  54. प्रश्न: आरएच फैक्टर (Rh Factor) क्या है?
    उत्तर: यह एक विशेष प्रकार का प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) की सतह पर पाया जाता है ।  
  55. प्रश्न: भारत में कितने प्रतिशत लोगों में आरएच पॉजिटिव (Rh+) फैक्टर पाया जाता है?
    उत्तर: लगभग 97% ।  
  56. प्रश्न: धमनियों (Arteries) और शिराओं (Veins) का मुख्य कार्य क्या है?
    उत्तर: धमनियां हृदय से रक्त को शरीर के विभिन्न अंगों में ले जाती हैं, जबकि शिराएं रक्त को शरीर के अंगों से वापस हृदय तक ले जाती हैं।
  57. प्रश्न: किस ग्रंथि के लुप्त हो जाने से बुढ़ापा आता है?
    उत्तर: थाइमस ग्रंथि।
  58. प्रश्न: मानव शरीर में सबसे लंबी हड्डी कौन सी है?
    उत्तर: जांघ की हड्डी (फीमर)।
  59. प्रश्न: आरबीसी (RBC) में हीमोग्लोबिन की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
    उत्तर: 34% ।  
  60. प्रश्न: शरीर में रक्त कोशिकाओं का निर्माण कहाँ होता है?
    उत्तर: अस्थि मज्जा (Bone Marrow)।
  61. प्रश्न: किस विटामिन को फिलोक्विनोन (Phylloquinone) के नाम से जाना जाता है?
    उत्तर: विटामिन K ।  

क्या आप जानते हैं?

* महिलाओं में पुरुषों की तुलना में 1/2 लीटर रक्त कम होता है।

* रक्त एक क्षारीय विलयन है, जिसका pH मान 7.4 होता है।
* RBC का जीवन काल 20 से 120 दिन का होता है, और इसकी मृत्यु प्लीहा में होती है।
* WBC का जीवन काल 2 से 4 दिन का होता है, और इसकी मृत्यु रक्त में ही हो जाती है।
* डेंगू ज्वर के कारण मानव शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।
* रक्त समूह की खोज कार्ल लैंडस्टीनर ने 1900 ई. में किया था । इसके लिए उन्हें सन् 1930 ई. में नोबेल पुरस्कार मिला 

माता एवं पिता के रक्त समूह के आधार पर बच्चों के संभावित रक्त समूह

माता – पिता का रक्त समूह बच्चों में संभावित रक्त समूह 
O × OO
O × AO, A
O × BO, B
O × AB A, B
A × AA, O
A × BO, A, B, AB
A × ABA, B, AB
B × BB, O
B × ABA, B, AB
AB × ABA, B, AB

Frequently Asked Questions (FAQs)


खून का दूसरा नाम क्या है?

खून को रक्त, लहू, या शोणित भी कहते हैं; यह एक शारीरिक द्रव है जो शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाता है और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा से बना होता है। 


सबसे गंदा ब्लड ग्रुप कौन सा होता है?

सबसे “खराब” ब्लड ग्रुप को परिभाषित करना मुश्किल है, लेकिन Rhnull (“गोल्डन ब्लड”) को दुनिया का सबसे दुर्लभ और संभावित रूप से सबसे जटिल रक्त समूह माना जाता है, क्योंकि इससे पीड़ित व्यक्तियों के रक्त में कोई Rh एंटीजन नहीं होता है, जिससे उनके लिए संगत रक्त ढूंढना अत्यंत कठिन हो जाता है और उन्हें जीवन भर गंभीर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता हो सकती है. 

24 घंटे में कितना खून बनता है?

24 घंटे में खून की मात्रा में बदलाव को समझना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि शरीर एक दिन में खून नहीं बनाता, बल्कि खून की कोशिकाओं का उत्पादन और पुरानी कोशिकाओं को बदलना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। एक व्यक्ति प्रति सेकंड लगभग 20 लाख लाल रक्त कोशिकाएँ बनाता है, जो अस्थि मज्जा (bone marrow) में स्थित स्टेम कोशिकाओं से विकसित होती हैं। 


रक्त का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: रक्त एक शारीरिक तरल पदार्थ है जो शरीर की रक्तवाहिनी प्रणाली में प्रवाहित होकर कोशिकाओं और ऊतकों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाता है। यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने में भी मदद करता है। रक्त का दूसरा नाम सैंगुइस है।


RBC कहाँ बनता है?

लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण शरीर की हड्डियों के अंदर पाई जाने वाली लाल अस्थि मज्जा (Red Bone Marrow) में होता है। यह प्रक्रिया एरिथ्रोपोइज़िस कहलाती है, और अस्थि मज्जा में मौजूद स्टेम कोशिकाएँ इन लाल रक्त कोशिकाओं को जन्म देती हैं। 

Blood में कितने सेल होते हैं?

ब्लड सेल्स मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं: लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells – RBCs), श्वेत रक्त कोशिकाएं (White Blood Cells – WBCs), और प्लेटलेट्स (Platelets)। लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन ले जाती हैं, श्वेत रक्त कोशिकाएं संक्रमण से लड़ती हैं, और प्लेटलेट्स रक्त के थक्के बनने में मदद करते हैं। 

मानव रक्त से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से हमने इसे एक रोचक और जानकारीपूर्ण विषय बनाने का प्रयास किया है। चाहे आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या सामान्य ज्ञान को बेहतर करना चाहते हों, यह लेख आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। यदि आपके पास कोई अन्य प्रश्न या सुझाव हो, तो कृपया हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। हम आपके फीडबैक का स्वागत करते हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं!

---Advertisement---

Leave a Comment